ईरान के विदेश मंत्री नें कहा है कि वार्ताकार टीम ख़ुद को सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई के दृष्टिकोण पर चलते हुए काम करना उचित समझती है।
रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री महमूद जवाद ज़रीफ़ नें मजलिसे शूराए इस्लामी के कुछ प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में परमाणु वार्ता की वर्तमान स्थिति, अन्तर्राष्ट्रीय मसले और इराक़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा है कि परमाणु वार्ता की रेडलाइन का निर्धारण ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनई करते हैं और परमाणु वार्ता में जिन मामलों पर भी बातचीत होती है उसकी पूरी जानकारी भी सुप्रीम लीडर को दी जाती है।
उन्होंने कहा कि ईरान विरोधी, अमरीका और सुरक्षा परिषद की पाबंदियों को ग़ैर क़ानूनी और अत्याचारी बताते हुए कहा है कि यह पाबंदियां अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों का खुला हुआ उल्लंघन होने के अलावा देशों के व्यापारिक मामलों में एक तरह का हस्तक्षेप माना जाएगा।
ईरानी विदेश मंत्री नें कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि ईरानी राष्ट्र बातचीत चाहता है और किसी भी दबाव में न आकर अपने हितों को ध्यान में रखते हुए अपने सिद्धांतों पर चलता है।
26 जून 2014 - 16:14
समाचार कोड: 619272
ईरान के विदेश मंत्री नें कहा है कि वार्ताकार टीम ख़ुद को सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई के दृष्टिकोण पर चलते हुए काम करना उचित समझती है।